बरेली में आज जिला अस्पताल की मोर्चरी के पीछे बने फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमे लाखो का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ल...
बरेली में आज जिला अस्पताल की मोर्चरी के पीछे बने फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमे लाखो का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगो की मदद और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस जगह आग लगी वो सराय खाम मार्केट है और वहां पर फर्नीचर की दुकाने और गोदाम है।
आग की ऊची ऊची लपटे और धुंए का गुबार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आग कितनी भयानक होगी। दरअसल जिला अस्पताल के पीछे सराय खाम नाम से बाजार है। जिसमे फर्नीचर बिकता है। आज दोपहर के वक्त बताया जाता है जिला अस्पताल के कचरे को जलाया जा रहा था तभी गोदाम में आग लग गई। आग से लाखो का नुकसान हुआ है। गोदाम के मालिक मोईन खान का कहना है की गोदाम में बिजली का कनेक्शन नही है जिस वजह से शार्ट सर्किट से आग नही लग सकती है।
अभिषेक कुमार बरेली।
संवाददाता
No comments