सोनबरसा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने चीन की सीमा पर संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित...
सोनबरसा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने चीन की सीमा पर संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री साहू ने झड़प में घायल हुए सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है। कहा कि भारतमाता के गौरव की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह बेमिसाल है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुख की इस घड़ी में सैनिकों के उन परिजनों के साथ है, जिन्होंने अपनों को खोया है। सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए कहा है कि हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान ने चीन और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि हमारे देश की सीमा से छेड़छाड़ का क्या परिणाम होता है।हमारे सैनिक थप्पड़ से मारकर चिनी सैनिकों को खदेड़ देगें। कहा कि इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।इस मौके पर प्रदीप सिंह, सतवीर सिंह, आरकेस दुवे,पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।वही सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय पर शोकसभा किया गया।जिसमे सभी जिला पंचायत सदस्य व मुहम्मदाबाद व जहुराबाद के प्रमुख कारयकर्ता उपस्थित रहे।सैनिको की स्मृति मे उनके आत्मा के शान्ति के लिए तथा उनके परिवार के सांत्वना के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।उपस्थित लोगो नेचीन की निर्मीत सभी वस्तुओं के बहिष्कार तथा जगह जगह होली जलाने का निर्णय लिया।इस प्रकार चीन पर आर्थिक आक्रमण करने का फैसला लिया गया।लोगो ने कहा कि भारत के विर सैनिक सीमा पर सैनिक आक्रमण करेगें तथा देश का नागरिक खेत खलिहान मे आर्थिक आक्रमण करते हुए चीन को तबाह कर दिया जाएगा।
No comments