सुमित शर्मा -- बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर में माता रानी के भोज के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान करीब आ...
यूपी के बुलंदशहर में माता रानी के भोज के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान करीब आधा दर्जन लोग गैस सिलेंडर से निकली।लपटों की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
बुलंदशहर के ऊंचागांव में हरपाल पुत्र लिक्खे सिंह के घर पर भोजपुरी माता रानी का भोज था।
खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की लपटों पर काबू पाने के प्रयास में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालात गम्भीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल दो तीन लोगों की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।
No comments