खबर सुल्तानपुर से है जहाँ आज दबंगो ने भाजपा कार्यकर्ता को न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि उसकी गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की। आनन फानन भाजपा कार्यकर्ता क...
दरअसल ये मामला है कूरेभार थानाक्षेत्र के धनपतगंज बाजार का। जहाँ आज शाम धनपतगंज ब्लॉक सीडीपीओ ऑफिस के पास भाजपा कार्यकर्ता उत्तम सिंह खड़े हुये थे। इसी दौरान वहाँ बोलेरो सवार कुछ दबंग लोग आये और जमकर पीटने लगे। इतना ही नहीं दबंगो ने उत्तम की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और वहां से चलते बने। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता की माने तो ये सभी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनके भाई मोनू सिंह के साथ रहने वाले हैं।
वहीँ भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह, सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार सहित दर्जनों भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेताओं ने फ़ौरन पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी और मामले में कठोर कार्यवाही की बात कही। वही सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और तहरीर के आधार पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही।
No comments