रिपोर्टर - आनन्द कुमार सहारनपुर सहारनपुर। कोरोनावायरस ने पूरे भारतवर्ष को अपनी आगोश में ले रखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा क...
सहारनपुर
सहारनपुर। कोरोनावायरस ने पूरे भारतवर्ष को अपनी आगोश में ले रखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने और कोरोना मरीजों की रिकवरी के लिए जारी रेेकिंग में सहारनपुर को देश में आठवां और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिस पर आज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सम्मानित किया। हिन्दू जागरण मंच के मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत राणा व पूर्व पार्षद प्रवेश धवन के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, महानगर महामंत्री अनुरंजन गुप्ता, युवा वाहिनी अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अपनेश चौहान, अश्वनी शर्मा, मांगेराम त्यागी, धर्मपाल, रामपाल शर्मा, सुनील शर्मा, सुखपाल सिंह चौहान, अनुभव शर्मा, सौरभ ठाकुर, जगदीश शर्मा व बीर सिंह आदि मंच के कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को बुके भेंट कर तथा पटके पहना कर उनका अभिनदंन व सम्मान किया। निगम बोर्ड के उप सभापति रमेश छाबड़ा व पार्षद पति सुरेंद्र धवन को भी पटके पहना कर अभिनंदन किया गया सहारनपुर महानगर मेयर संजीव वालिया ने हिन्दू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना से अपने महानगर को हमें आगे भी बचाए रखना है, इसके लिए जरुरी है कि सहारनपुर के लोग मुंह पर मास्क, सोशल डिस्टेंस, सैनेटाईजर का प्रयोग और लॉकडाउन नियमों का पालन करें। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, अब पहले से अधिक सतर्कता की जरुरत है। कोरोना से जंग हम तभी जीत सकते हैं, जब लॉकडाउन नियमों का पालन करे।
No comments