सहारनपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने योग से ही नीरोग रह सकते -जनता को प्रतिदिन योग करने की दी सलाह आज पू...
सहारनपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने योग से ही नीरोग रह सकते -जनता को प्रतिदिन योग करने की दी सलाह
आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।भारत में योग का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना बताया गया है।भारत में स्वामी विवेकानंद ने योग की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी।स्वामी विवेकानंद ने अपने शिकागो सम्मेलन के भाषण में योग का संदेश संपूर्ण विश्व को दिया था।जनपद सहारनपुर में आज 21 जून को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशानुसार पूर्ण लॉकडाउन किया गया है।आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस होने के बावजूद जिलाधिकारी के आदेश का सांसद विधायक सहित पूरी जनपद की जनता कर रही है जनपद में कहीं भी योग दिवस के उपलक्ष में कोई कार्यक्रम नहीं किया गया है।कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने घर पर ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करक खूब पसीना बहाया।उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी को योग के महत्व को समझने की आवश्यकता है।योग के महत्व को समझते हुए सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का जो आव्हान किया है उसके पीछे देश की जनता को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने की उनकी मंशा है।उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शरीर निरोगी रहता है।योग करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है जो कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में ताकत प्रदान करता है।सांसद ने सभी से प्रतिदिन योग कर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के "स्वस्थ भारत" के सपने को पूरा करने का आह्वान किया।
ब्यूरो रिपोर्ट-शमीम अहमद सहारनपुर
No comments