शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अनलॉक-1 में सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान लगाता ज...
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अनलॉक-1 में सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान लगाता जारी है। मंगलवार को जनपद में पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 98 लोगों के चालान किए और 10100 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा 71 वाहनों के चालान कर 85000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। उधर, कैराना में सोमवार रात गांव अकबरपुर सुनहेटी में नाली के विवाद मेेें दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के साखी, आवेश, सर्वेश, जाबिर, अनस व दूसरे पक्ष के फरमान, अफजाल, अब्बल, आस मौहम्मद, व तासिम का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
वाशु धीमान
No comments