अंतराष्ट्रीय भज़न गायक दीन बंधु सिंह के सुरों से सजे इस एल्बम का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके पूर्व दीन बंधु ने जेठ के मंगलवार को श्...
अंतराष्ट्रीय भज़न गायक दीन बंधु सिंह के सुरों से सजे इस एल्बम का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके पूर्व दीन बंधु ने जेठ के मंगलवार को श्री हनुमान जी की भक्ति अल्बम से धूम मचा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि शिवभक्ति का यह अल्बम भी हिट होने के क्रम को जारी रखेगा।
दीन बंधु सिंह का कहना है कि अल्बम की रिकार्डिंग पूरी हो चुकी है। सावन के प्रथम सोमवार को यह अल्बम रिलीज हो जाएगा। हनुमान भक्ति अल्बम के समय ही दर्शकों ने सावन में शिवभक्ति के अल्बम की मांग की थी। भोले शंकर की कृपा से दर्शकों की यह इच्छा पूर्ण करने का अवसर मिल गया है। यह परम सौभाग्य की बात है। इस एल्बम की खाश बात यह है कि गीत सुलतानपुर जिले की सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आभा सिंह ने लिखा है, जो बहुत ही अच्छा बन पड़ा है, दर्शकों को बहुत आनंद आएगा और वे भक्ति रस में डूब जाएंगे। इसके अतिरिक्त संगीतकार सोनू सागर ने इस मधुर संगीत से सजाया है। अल्बम की परिकल्पना पंडित संतोष जी महाराज ने की है और अल्बम के निर्माता डाक्टर आलोक सिंह है। दीन बंधु सिंह ने आगे कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि यह अल्बम भी पिछली अल्बमो की तरह दर्शकों की खरा उतरे। भगवान का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार सदैव बना रहे। सावन में इस शिव भजन के लिए अरविंद सिंह राजा विनय सिंह राजपूत सजल सिंह आलोक सिंह प्रभात सिंह मुनेंद्र मिश्रा चंदन नारायण सिंह दिनकर सिंह अंकित श्रीवास्तव मदन सिंह डॉक्टर ए के सिंह एवं सरस्वती विद्या मंदिर कादीपुर के सभी आचार्यों ने दीनबंधु सिंह को एवं गीतकार डॉ आभा सिंह को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी!!
No comments