बिजनौर। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष का आज सपा कार्यलय पर जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।इस स्वागत समारोह के ...
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष का आज सपा कार्यलय पर जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।इस स्वागत समारोह के दौरान सपा के विधायक व चैयरमैन सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर पहुँचकर नये ज़िला अध्यक्ष राशिद हुसैन को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि 2022 में एक बार फिर से सपा की सरकार बनाने के लिए जी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाये।
दरअसल आज समाजवादी पार्टी दफ्तर पर सपा के नए जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन का कार्यकर्ताओ और पार्टी के विधायकों ने स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सपा ज़िला अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं से यूपी के 22 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का शोषण हो रहा है।इस लॉक डाउन में आज जहाँ सैकड़ो लोग बेरोजगार हो चुके है।तो वही लगातार अब लोगो की नौकरी जाने का सिलसिला जारी है।प्रदेश की जनता बढ़ रही महंगाई से जहाँ परेशान है तो दूसरी तरफ किसान पेट्रोल और बढ़ी डीजल कीमतों के कारण खेती नही कर पा रहा है।सिर्फ कागजों में मजदूरो को नौकरी देने की बात कही जा रही है।जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।प्रदेश सरकार काम करने में ज़ीरो और सम्प्रदायिकता फैलाने में नम्बर वन है।अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से लोगो के बीच मे जाकर सरकार के कामो को लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्हें हराकर सबक सिखाने का कार्यकर्ताओ से आह्वाहन किया है।
No comments