हिसार। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार अभियान की राष्ट्रीय सचिव श्री-श्री 1008 सरोजिनी गिरी को संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री...
हिसार। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार अभियान की राष्ट्रीय सचिव श्री-श्री 1008 सरोजिनी गिरी को संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जयघोष महाराज ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सेहरा ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है और इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जयघोष महाराज का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा नेता संजय सेहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार अभियान संगठन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार करना व उन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन का एक ही लक्ष्य है कि सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अभियान की राष्ट्रीय सचिव श्री-श्री 1008 सरोजिनी गिरी को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान का संगठन प्रभारी नियुक्त किए जा ने से इन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार और अधिक प्रभावी तरीके से होगा और इन प्रदेशों के लोगों को इन योजनाओं का लाभ पहले से अधिक मिलेगा।
उनकी नियुक्ति का सतीश सेहरा, राजकुमार पाहवा, विमल नागपाल, हरीश भुटानी, हरिकिशन खन्ना, सतीश महता, सुंदर खुराना, सुनील कटारिया, सुनील मदान, सुनीता महीपाल व अंजू राठी आदि ने भी स्वागत किया है।
रिपोर्ट
नितेश चन्द्र शुक्ला
No comments