मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर आज बुधवार को भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम के अध्यक्ष हंसराज राजभर की अध्यक्षता मे ग्राम सुरहु...
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर आज बुधवार को भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम के अध्यक्ष हंसराज राजभर की अध्यक्षता मे ग्राम सुरहुरपुर हरिचरन में अनिल कुमार सिंह के दरवाजे पर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी जितेन्द्रनाथ पाण्डेय की उपस्थिति मे शोक सभा आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि जितेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा के नेता रहे लाल जी टंडन को लोकतंत्र का एक सजग प्रहरी बताया और कहा कि इनके निधन से उत्तर प्रदेश के एक रत्न का अवसान हुआ है जो अपुर्णीय है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य.डा मुराहू राजभर,ओमकार सिंह, चन्द्रकान्त सिंह, राजकुमार विन्द,जितेन्द्र पाल, बच्चेलाल पासवान, अमरदेव राजभर, झूरी सिंह सहित आदि अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
No comments