रिपोर्टर - आनन्द कुमार सहारनपुर सहारनपुर - सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने की नगर निगम की संकल्प यात्रा में शुक्रवार को चिलकाना ...
रिपोर्टर - आनन्द कुमार
सहारनपुर
सहारनपुर - सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने की नगर निगम की संकल्प यात्रा में शुक्रवार को चिलकाना रोड पर सेंटमेरी स्कूल के निकट वृहद वृक्षारोपण किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व राजऋषि पर्यावरण समिति की अध्यक्ष सुषमा बजाज व क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र कुमार आदि ने नीम, गुलमोहर व जामुन आदि के वृक्ष लगाए और मौजूद लोगों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प कराया। वृक्षारोपण के लिए सभी वृक्ष सुषमा बजाज ने उपलब्ध कराए। शुक्रवार की सुबह वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत की गयी। सड़क के दोनों ओर वृक्षारोपण करते हुए नगरायुक्त ने सड़क किनारे के दुकानदारों की भी उसमें भागेदारी करायी। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपना व अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना है तो नीम, बरगद, पीपल, सहजन आदि के वृक्ष लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि केवल वृक्ष ही इंसान से निस्वार्थ रिश्ता रखते हैं, वह व्यक्ति को औषधियां, आॅक्सीजन, ताजे फल व ईंधन के अलावा कीमती लकड़ी देते है और पर्यावरण का संतुलन बनाये रखते है। लेकिन इस सबके बावजूद हम लगातार वृक्षों की उपेक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वृक्षों का महत्व समझें और हर आदमी वृक्षारोपण में भागेदारी करें। कार्यक्रम संयोजक सुषमा बजाज ने बताया कि हलालपुर से बड़ी नहर तक दोनों तरफ ग्रीन पट्टी विकसित की जायेगी और उनकी देखरेख उनके विद्यालय सेंटमैरी की ओर से की जायेगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में निगम के मीडिया प्रभारी डाॅ.वीरेन्द्र आज़म, सौरभ बजाज, सीमा गुम्बर, रहमान, मुस्तकीम, वरुण अग्रवाल,रजत, शशि किरण, पूजा, कोमल, साक्षी दीक्षित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने हलालपुर तालाब व 62 फुटा रोड के नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

No comments