शामली जनपद के कांधला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को मुखबिर से गौ-तस्करी कर ले जाने की सूचना मिली थी जिस पर पु...
दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के कनयान रोड का है। जहा पर पुलिस को मुखबिर से गौ-तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियो को पकड़ने का प्रयाश किया विरोध में बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जहा पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायरिंग की ओर दोनो से कई राउंड गोलिया चली जहा पर दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए घायल दोनो बदमाशों के नाम गुलजार पुत्र इकराम व जावेद उर्फ सौबी पुत्र नफीस निवासी कैराना व कांधला के है। पकड़े गए दोनो बदमाशों पर गो-तस्करी, लूट, हत्या के प्रयाश व गैंगस्टर जैसे संगीन अपराध दर्ज है। पुलिस को इन सभी मामलों में आरोपियो की तलाश थी। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियो में हड़कम्प मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपियो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। जहा पर दोनो को उपचार दिया जा रहा है। पकड़े गए दोनो बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो जिंदा गौवंश व भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद कर लिए है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में लिखा पढ़ी कर ली है, और दोनो अभियुक्तो को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है ।
No comments