अमहट सुलतानपुर निवासी डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी पुत्र श्री रविकांत त्रिपाठी का चयन *वाणिज्य संकाय महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा ग...
अमहट सुलतानपुर निवासी डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी पुत्र श्री रविकांत त्रिपाठी का चयन *वाणिज्य संकाय महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा गुजरात* में सहायक आचार्य के पद पर हुआ है डॉक्टर पंकज वर्तमान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के पद पर कार्यरत थे। डॉ त्रिपाठी 4 भाईयों मे सबसे बड़े हैं तथा उनका शुरू से उद्देश्य उच्च शिक्षा में अध्यापन था।
डॉ पंकज की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सुलतानपुर से हुई है।
उन्होंने 4 विषयों मे परास्नातक किया है, साथ ही दो विषयों मे यूजीसी द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी महात्मा गांधी ग्रामोद्योग विश्वविद्यालय चित्रकूट से पीएचडी की उपाधि ग्रहण की है। डॉ पंकज अपनी सफलता का श्रेय माता पिता गुरुजनों एवं मित्रों को देते हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्रवासियों मे खुशी का माहौल है।
No comments