सुल्तानपुर 14 जुलाई/ अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड–19) के संक्र...
मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद मे कुल 01 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमे आज तक सरकारी कुल 714364 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियो के मध्य किया गया है। जनपद मे कोई भी व्यक्ति इस संकट की घडी मे पका भोजन/सूखा राशन से वंचित नही है। जनपद मे नियमित खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत माह जुलाई में 236050 राशन कार्ड लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया गया है। शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-02 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित नही है। अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 762 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 210 वाहन सीज किये गये है तथा 2356 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 509 एफ0आई0आर0 तथा अबतक 1171 गिरफतारी की गयी है।
जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 10999 नमूना लिया गया, जिसमे से 9446 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 1553 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 243 है, जिसमे से 187 मरीज ठीक हो गये तथा 07 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 49 मरीज का इलाज चल रहा है।
No comments