AIMIM पार्टी कार्यालय छज्जापुर मे प्रदेश सचिव इरफ़ान पठान साहब के नेतृत्व मे अम्बेडकर नगर की अवाम के दिलों पर राज़ करने वाले और गरीब मजल...
AIMIM पार्टी कार्यालय छज्जापुर मे प्रदेश सचिव इरफ़ान पठान साहब के नेतृत्व मे अम्बेडकर नगर की अवाम के दिलों पर राज़ करने वाले और गरीब मजलूमों के दर्द को अपना दर्द समझने वाले और समाजसेवक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले गाज़ी फाउंडेशन के अध्यक्ष व जलालपुर के पूर्व प्रत्याशी मुराद अली साहब ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ AIMIM पार्टी का दामन थामा प्रदेश सचिव इरफ़ान पठान साहब के हाथों सैकड़ों मजलिस समर्थकों की मौजूदगी मे मुराद अली साहब को अम्बेडकर नगर से AIMIM पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया जिसे पाने के बाद मुराद अली साहब ने प्रदेश सचिव इरफ़ान पठान साहब व पूरे जिले के तमाम AIMIM पार्टी के सिपाहियों का शुक्रिया अदा किया और ये वादा किया कि वह दिन दूर नहीं कि जब हम सब मिलकर ना सिर्फ अम्बेडकर नगर की पाँचो (5)विधानसभा सीट बल्कि अम्बेडकर नगर की लोकसभा सीट पर भी AIMIM पार्टी के परचम को लहरायेंगे !
अपने नये जिलाध्यक्ष को पाकर AIMIM पार्टी के समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी और टांडा विधानसभा सहित पूरे जिले मे जगह जगह जोरदार स्वागत करके विरोधियों को पैगाम दिया गया की अब AIMIM पार्टी ने ठाना है इसबार पाँचो विधानसभा सहित लोकसभा सीट भी AIMIM को जिताना है !
मौके पर जिलाउपाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर जिला सचिव नबी अहमद जिला संयोजक मोहम्मद अशरफ अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष सद्दाम हुसैन कोषाध्यक्ष हाफ़िज़ नफीस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद विधानसभा सचिव जियाउर्रहमान नगर अध्यक्ष सालिम अंसारी,नगर उपाध्यक्ष गोपी नाथ वरिष्ठ कारकर्ता मक़सूद अंसारी नगर महासचिव सोयब अख्तर नगर सचिव अदना चिस्ती वार्ड अध्यक्ष बाबू भाई वार्ड अध्यक्ष नूर मोहम्मद रिज़वान अहमद व जिला विधानसभा नगर के अन्य कारकर्ता मौजूद रहे !
No comments