रिपोर्टर - आनन्द कुमार सहारनपुर सहारनपुर - अखिल भारतीय जाट महासंघ के हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सांवलपु...
रिपोर्टर - आनन्द कुमार
सहारनपुर
सहारनपुर - अखिल भारतीय जाट महासंघ के हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सांवलपुर नवादा के चौधरी प्रवीण कुमार एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष , चौधरी सुदेश शुक्रताल को प्रदेश सचिव , चौधरी भूपेंद्र सिंह प्रदेश सचिव तथा किरणपाल मुखिया झबीरन को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया चौधरी नरेंद्र सिंह सिरोही जिला महामंत्री , शोकेंद्र राठी उपाध्यक्ष , चौधरी जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष , चौधरी जगपाल नवादा को जिला सचिव बनाया गया तथा चौधरी के पी सिंह को महानगर प्रभारी , अगम तोमर को नगर महामंत्री , मनोज चौधरी को नगर उपाध्यक्ष , चौधरी जगपाल सिंह दयाल कॉलोनी , चौधरी देवेंद्र सिंह , चौधरी राजेंद्र सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि संगठन को गतिशील मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिससे संगठन का मुख्य एजेंडा जाट बिरादरी को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिलाना समाज में फैली कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या , दहेज प्रथा , नशाखोरी के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा इस दौरान चौधरी अरविंद मलिक जिला अध्यक्ष , चौधरी सुरेश पाल , सोहन पाल , विजय मलिक , सुधीर तेवतिया आदि मौजूद रहे।
No comments