*इटावा*। नगर के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा० रविन्द्र सिंह यादव के पुत्र डा० आदित्य यादव द्वारा आल इंडिया पी०जी० एंट्रेंस परीक्षा में देश...
*इटावा*। नगर के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा० रविन्द्र सिंह यादव के पुत्र डा० आदित्य यादव द्वारा आल इंडिया पी०जी० एंट्रेंस परीक्षा में देश में 29वां स्थान हासिल करने के उपरांत प्रथम काउंसिलिंग में ही एम०एस० जनरल सर्जरी की सीट प्राप्त कर जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पांडिचेरी में प्रवेश लेकर इटावा जनपद का गौरव बढ़ाने वाले डा० आदित्य यादव को कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० की ओर से एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव व महामंत्री अरविन्द धनगर एवं विशिष्ट सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी धर्मवीर सिंह यादव (विट्टू) द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया । इस अवसर पर डा० आदित्य यादव के पिता व नगर के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा० रविन्द्र सिंह यादव का भी संगठन की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया गया । कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार यादव (गुरुजी), एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, संरक्षक पंडित गोविन्द माधव शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री आकाश प्रताप सिंह, मुनेश यादव, पवन त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह प्रांतीय प्रचार मंत्री चन्द्र प्रकाश शाक्य जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला महामंत्री पदम सिंह, जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष चित्रांग वर्मा, विशिष्ट सदस्य सिद्धार्थ अर्जुन, प्रशांत अर्जुन जिला उपाध्यक्ष रामविलास यादव, मो० सलीम, लईक अहमद, समर कश्यप ने भी डा० साहब का सम्मान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव एवं प्रदेश महामंत्री अरविन्द धनगर ने संयुक्त रूप से कहा कि डा० आदित्य यादव जैसी ही समाज की अन्य प्रतिभाओं का भी कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हमेशा सम्मान किया जायेगा।
No comments