मेरठ! ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर आज *21वी सदी के भारत के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री...
मेरठ! ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर आज *21वी सदी के भारत के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रदेय स्व0 राजीव गांधी जी* के जन्मदिन पर गोष्ठी व उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनका जन्मदिन *सदभावना दिवस* के रूप में मनाया गया।
*21 वी सदी का भारत निर्माण* उनका प्रमुख उद्देश्य था। वह भारत को मज़बूत,आत्मनिर्भर और अग्रणीय देशों में देखना चाहते थे। सबसे कम उम्र 40 वर्ष में वह भारत के प्रधानमंत्री बने।
देहरादून,कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज व लंदन के इम्पीरियल कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। दिल्ली फ्लाइंग की प्रवेश परीक्षा पास की। वाणिज्यक पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments