यूपी के कौशाम्बी जिले में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में भी समाजवादी प...
यूपी के कौशाम्बी जिले में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में भी समाजवादी पार्टी के नेता व इसके अलावा किसान यूनियन व समर्थ किसान, ने भी ज्ञापन सौपा। सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक का जोरदार प्रदर्शन कर विरोध किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए और कृषि विधेयक वापस लो के नारे लगाते हुए सरकार को निशाने पर रखा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि विधेयक लाकर किसानों पर काला कानून थोप रही है। एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करती है तो वहीं कृषि पर एक कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ रही है। दया शंकर यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है तो महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान विरोधी कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।समाजवादी पार्टी किसानों बेरोजगारों व मजलूम लोगों के लिए आंदोलन करती आई है और करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी पूर्व प्रत्यासी परवेज अंसारी आनन्द मोहन ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त एडीएम विनय कुमार को सौंपा।
No comments