यूपी के कौशांबी में मंझनपुर मुख्यालय चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आद...
यूपी के कौशांबी में मंझनपुर मुख्यालय चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए मंझनपुर चौराहा भी पहुंचे। पुतला दहन के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। लेकिन एक कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस उसे मंझनपुर थाना लेकर चली गई। मुख्यालय चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाने से पुलिस महकमे एवं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
No comments