PLACE-SULTANPUR REPORT-LALJI भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा टांटिया नगर चौराहे पर किए जा रहे धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस क...
PLACE-SULTANPUR
REPORT-LALJI
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा टांटिया नगर चौराहे पर किए जा रहे धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपर अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने अपने पदाधिकारियों संग समर्थन किया और बैठे धरने पर।
सरकार के विरोध में नारेबाजी की धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किसानों को आश्वस्त किया और कहा की किसानों के हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। किसान विरोधी बिल का कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। वही किसान नेता जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोगो के अनाज की सही कीमत दी जाय, और सही दामो में लिया जाय बल्कि आप खुद सुने इनकी जुबानी। इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मिश्रा,कोषाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष तेज प्रताप पाठक, जिला महासचिव कमल नैन वर्मा, जिला महासचिव विजय पाल, समेत तमाम काग्रेंस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
No comments