रिपोर्ट-हरिओम बुधौलिया स्थान-जालौन भारतीय जनता पार्टी के गोखले नगर कोंच के बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र पटैरिया के आवास पर पण्डित दीनदया...
रिपोर्ट-हरिओम बुधौलिया
स्थान-जालौन
भारतीय जनता पार्टी के गोखले नगर कोंच के बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र पटैरिया के आवास पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ले चित्र पर तिलक लगाया व माल्यार्पण किया। इसके बाद वक्ताओं ने क्रमबार बोलते हुए बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा में हुआ था। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी और कहा कि दुनिया को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं बल्कि मानववाद की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का ये भी कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। वह राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे। वक्ताओं में कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री जी भी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चल रहे है और हर रोज नए नए आयाम स्थापित कर रहे है। वक्ताओं में कहा कि उनके योगदान को हम लोग कभी नहीं भुला सकते। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने की, कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र द्विवेदी ने किया। इस मौके पर भाजपा के भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चौपड़ा, महांमत्री ओमप्रकाश कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण वर्मा, सभासद श्रीमती कृष्णा झा, शैलेन्द्र पटैरिया एड., किशन यागिक, पंकज खरे, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
No comments