सहारनपुर प्रभारी आनन्द कुमार सहारनपुर - पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा जिला सहारनपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा व राष...
सहारनपुर प्रभारी आनन्द कुमार
सहारनपुर - पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा जिला सहारनपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के शोषण में उत्पीड़न के खिलाफ एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उन्होंने बताया कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिला कर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के आंदोलन को जन आंदोलन बनाकर इस लड़ाई को बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगा उन्होंने बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के शोषण में उत्पीड़न पर भी रोष व्यक्त किया राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा की पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई काफिर समय से लडी जा रही है क्योंकि पृथक प्रदेश निर्माण के बिना पश्चिम उत्तर प्रदेश का विकास संभव नहीं है उन्होंने कहा कि मोर्चा शीघ्र जन जागरण अभियान चलाकर इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का काम करेगा उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश विशाल राज्य होने की वजह से प्रदेश व समुचित विकास नहीं हो पा रहा है पश्चिम उत्तर प्रदेश से मिलने वाले राजस्व को पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर ही खर्च किया जा रहा है जो पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा जनता का शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है। इस अवसर पर जुनेद, मौलाना मौलवी मकसूद, वली उल्ला, ओसामा, जुनैद, इसरार, आदिल, उमर मुगल, विजेंद्र, आकिल, इनायत, अबूबकर आदि मौजूद रहे।
No comments