भायंदर के क्वारण्टाइन सेंटर में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।जब महिला गर्भवती हुई तो यह बात सामने आई।नवघर पुलिस ने माम...
भायंदर के क्वारण्टाइन सेंटर में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।जब महिला गर्भवती हुई तो यह बात सामने आई।नवघर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इधर भाजपा नेता ने इस मामले को लेकर नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मिलकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
खबर के मुताबिक यह घटना साढ़े तीन माह पहले की है।महिला के गर्भवती होने और तलाक होने के बाद यह मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा।पीड़ित 20 साल की महिला अँधेरी से भायंदर अपने मायके रहने आयी थी।25 मई को उसकी बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाकी घर के 7 सदस्यों को कोरण्टाइन किया गया था।
बाद में पीड़िता की बहन की 11 साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव और बाकी सब की रिपोर्ट निगेटिव आयी।वह बहन की बेटी के लिए अपनी बेटी के साथ वहां रुक गयी।महिला का आरोप है कि 2 जून को रात 10 बजे सिक्युरिटी बाउंसर गर्म पानी देने आया और उसके साथ मुह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।2 जून से 5 जून तक आरोपी ने महिला के साथ 3 बार बलात्कार किया।आरोपी का नाम विक्रम शेरे है।डर के कारण महिला चुप रही।इसी बीच वह गर्भवती हो गयी।जब इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने महिला को तलाक देते हुए अपनी बच्ची को साथ ले गया।उसने यह बात अपनी बुआ को बताई।
इस संबंध में महिला की शिकायतपर नवघर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।खबर मिलते ही भाजपा महिला नेता चित्रा बाघ ने पीड़ित महिला और पुलिस स्टेशन में जाकर अधिकारियों से कठोर कार्यवाही की मांग की है।
No comments