सहारनपुर प्रभारी आनन्द कुमार सहारनपुर - छात्र संघर्ष समिति के धरने को चलते हुए आज छ: दिन हो चुके हैं और अभी भी छात्र संघर्ष समि...
सहारनपुर प्रभारी आनन्द कुमार
सहारनपुर - छात्र संघर्ष समिति के धरने को चलते हुए आज छ: दिन हो चुके हैं और अभी भी छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष डॉक्टर संजीव दुर्जन के नेतृत्व में छात्रों के हित के लिए धारणा जारी है। हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने में आज महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीता गौतम अन्य पदाधिकारी तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष आदि कार्यकर्त्ताओं ने छात्र संघर्ष समिति को समर्थन दिया। महिला अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीता गौतम ने बताया कि छात्र संघर्ष समिति छात्रों के हित की आवाज उठा रही है और जब तक यह आवाज सरकार सुन नहीं लेती तब तक हम छात्र संघर्ष समिति के कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में साथ रहेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी कि गलत कार्यशैली के कारण अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र - छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष डॉक्टर संजीव दुर्जन ने कहा की आज छात्र संघर्ष समिति को महिला अधिकार मंच तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का समर्थन मिला हम इनका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं तथा हम अनुसूचित जाति के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे गरीब बच्चों का भविष्य धूमिल नहीं होने देंगे। धरने पर मौजूद रहे महिला अधिकार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीता गौतम, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश अध्यक्ष, युवजन के जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन पंडित, वासिल तोमर, अमित खारी, अनुज चौधरी, शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव अमजद अली, महानगर अध्यक्ष गयूर आलम, वजाहत वली, सरफराज, जितेंद्र, शिवकुमार, प्रवीण गुप्ता, किरण पाल, धूम सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments