देवरिया जिले में सदर विधायक जन्मेजय सिंह के मृत्यु के उपरांत खाली सीट होने पर उप चुनाव होने हैं।आपको बतातें चले देवरिया सदर सीट पर उप ...
देवरिया जिले में सदर विधायक जन्मेजय सिंह के मृत्यु के उपरांत खाली सीट होने पर उप चुनाव होने हैं।आपको बतातें चले देवरिया सदर सीट पर उप चुनाव के लिए जहाँ सभी प्रमुख राजनैतिक दलों ने अभी से कमर कस ली है वही बसपा भी कही पीछे नहीं है इसी कड़ी में आज बसपा प्रभारी/प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी का सुभाष चौक पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ो के साथ फूल मालाओं से लाद कर जोरदार तरीके से स्वागत किया।वहीं श्री त्रिपाठी ने सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस सम्बंध में प्रभारी/प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सर्व प्रथम हम पार्टी की मुखिया बहन मायावती को धन्यवाद ज्ञापित करूँगा की उन्होंने हमारे ऊपर दुबारा भरोसा जताया है,और उसके बाद देवरिया की जनता से आशीर्वाद मागूँगा पिछली बार हवा में बह कर कुछ लोगों ने गलतियां कर दिया इस बार जनता हमारे साथ है पूरी देवरिया की जनता इस बार उप चुनाव में इस सरकार के कुशासन के खिलाफ इस बार अभय नाथ त्रिपाठी के साथ मतदान करेगी और हाथी को विजयी बनाएगी।
शहर की दुर्व्यवस्था इस समय वर्तमान में शहर जल से डूबा हुआ है कानून व्यवस्था तो प्रदेश स्तर का मामला है लेकिन जिले की जो दुर्दशा है सारे लोग जान रहे हैं।और इस समय पूरा देवरिया जल में डूबा हुआ है यहाँ आज तक जल निकासी की व्यवस्था नही हुई जबकि तमाम सरकारें बनी तमाम प्रतिनिधि व विधायक बने कुछ नही किये शिवाय आश्वासन के। मैं आपलोगों आश्वस्त करता हूँ कि आपलोगों ने मुझे साल भर का विधायक बनाया तो मैं इस देवरिया का दिशा और दशा बदलूँगा।
No comments