विधानसभा के सामने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद उनकी गिरफ़्तारी से नाराज सुल्तानपुर में ...
विधानसभा के सामने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद उनकी गिरफ़्तारी से नाराज सुल्तानपुर में आज युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है, बावजूद इसके यहाँ लोगों को जेल में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथरस में बिटिया के साथ गैंगरेप और उसकी मौत के बाद से ही कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ है और आवाज उठा रही है। अपराधियों पर कार्यवाही करने के बजाय सरकार आवाज उठाने वालों को ही दबाने पर जुटी हुई है।
No comments