रिपोर्ट--लोकेन्द्र कुमार/बिजनौर मिशन शक्ति के तहत थाना प्रांगण में क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ क...
रिपोर्ट--लोकेन्द्र कुमार/बिजनौर
मिशन शक्ति के तहत थाना प्रांगण में क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।महिला हेल्प डेस्क से पीड़ित महिलाओं को अब न्याय मिलने में देरी नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को नई सौगात से नवाजा है। घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों से पीड़ित महिलाओं की अब जल्द ही थाने में सुनवाई होगी।
वीओ- बता दें कि नांगल थाना प्रांगण में आज क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की।इस दौरान ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए। कहा कि नागल थाना प्रांगण में जो प्रदेश के मुखिया ने महिलाओं को हेल्प डेस्क की सौगात दी है। वो वाकई तारीफ के काबिल है। किसी भी मामले में शोषित महिला की सुनवाई होने में अब बिल्कुल भी देरी नहीं होगी। इस दौरान शिकायत करने आई अपने पति से परेशान पीड़ित महिला पुंडरी कला की निवासी है। उसकी तत्काल सुनवाई की गई। इस दौरान शिकायत करने आई महिलाओं में भी खुशी की लहर देखने को मिली। शिकायत करने आई महिलाओं ने बताया कि अब हमारा आत्मविश्वास बढ़ रहा है। पुलिस के प्रति भी आत्मविश्वास कायम हो गया है।
No comments