आज दिनांक 18.10.2020 को मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान के प्रति जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व ...
आज दिनांक 18.10.2020 को मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान के प्रति जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उदेश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अवनीश कुमार मिश्र के साथ साथ जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व जनपद के प्रत्येक थानों से 02-02 महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा दिनांक 15.10.2020 को निर्गत परिपत्र संख्या 36/20 के सभी बिन्दुओं के अनुपालन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। साथ-साथ मिशन शक्ति से सम्बन्धित होने वाले कार्यक्रमों/प्रस्तावों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं शख्त हिदायत दी गई कि एन्टी रोमियो चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जायेगा साथ ही उनकी समस्या यदि कोई है पूछा जाये नोट कर निस्तारण कराया जाये। एन्टी रोमियो चेकिंग सादे वस्त्रों में तथा वर्दी में की जायेगी साथ में प्रत्येक थाना क्षेत्र के चिन्हित हाॅट-स्पाॅट पर निरन्तर पैट्रोलिंग की जायेगी।
थानों पर आई हुई महिलाओं में पुलिस के कार्य व समस्याओं को समझने की जागरूकता साथ ही वो आत्मनिर्भर बनें कोई निर्णय लेने में जिसके लिए आओ बहन जनसुनवाई करें। इस कार्यक्रम को सभी थानों पर आयोजित किया जायेगा।
महिला पुलिस बाइक रैली जिसमें की महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा दो पहिया वाहन से एक रैली निकाली जायेगी जिसका नाम शक्ति विन्ग होगा। यह रैली महिलाओं को जागरूक करने हेतु निकाली जायेगी।
प्रमुख कार्यक्रम महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जायेगा साथ ही महिला कर्मचारी द्वारा जनसुनवाई करते हुए उनकी सहायता की जायेगी। हेल्प के पास जनपद के समस्त अधिकारीयों का नम्बर व अन्य हेल्प लाइन नम्बर प्रदर्शित करते हुए बोर्ड लगवाया जायेगा।
No comments