ट्रैक्टर छोड भागे हरियाणा के किसान निवाड़ा गांव में जब किसानों को घायल करने की सूचना पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। यह ...
ट्रैक्टर छोड भागे हरियाणा के किसान निवाड़ा गांव में जब किसानों को घायल करने की सूचना पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। यह देखकर हरियाणा के किसान भाग खड़े हुए। भागते समय यमुना नदी में हरियाणा के किसानों के दो ट्रैक्टर फंस गए और किसान ट्रैक्टर नदी में छोड़कर भाग गए। निवाड़ा के प्रधान सरवर राणा ने बताया कि हरियाणा के किसानों ने 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल को तबाह कर दिया। संघर्ष की सूचना पर दोनों प्रदेशों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बागपत के एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में हरियाणा के अधिकारियों से बात की जा रही है। जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। किसानों की हरसंभव मदद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
No comments