खेकडा़ गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आज अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ खेकडा़ के तत्वाधान में गौशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।धर्मसंघ के स...
खेकडा़ गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आज अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ खेकडा़ के तत्वाधान में गौशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।धर्मसंघ के सदस्यों ने गायोँ की आरती वंदना,पूजन किया। उसके उपरांत भक्तों ने गायों को गुड, चूरी, पालक, फल, आदि का भोग लगाया।
इस अवसर पर धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि आज के दिन गोपा अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल में गांय चराना प्रारंभ किया था। भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल में सबसे पहले गायों की पूजा अर्चना की तभी से आज के दिन विशेष रुप से गायों को पूजा अर्चना के उपरांत विभिन्न पदार्थों का भोग लगाया जाता है। आज धर्म संघ खेकड़ा के द्वारा गौशाला खेकडा़ में गायोँ की सेवा करने में मा. जयप्रकाश धामा, ओमप्रकाश धामा, उमेश शर्मा, अनूप किशोर गौड़, प्रज्ञ शर्मा, मयंक शर्मा, मनोज धामा, ने गायों की पूजा अर्चना सेवा कर सुख शांति वैभव का आशीर्वाद लिया।
स्थान- खेकड़ा गौशाला बाइट- धर्म संघ महामंत्री उमेश शर्मा
रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत
No comments